इसराइल की तरफ से ईरान पर हमले किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा उन्हें इसराइल के हमलों के बारे में पहले से जानकारी थी. हालांकि ट्रंप ने कहा है कि इसराइल के इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना शामिल नहीं है.

ट्रंप ने कहा, “ईरान के पास परमाणु बम नहीं हो सकता है. हमें वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद है. हम देखते हैं क्या होता है.

“हालांकि ईरान की लीडरशिप के कई ऐसे नेता हैं जो वापस नहीं लौट पाएंगे.”

अमेरिका ने इसराइली हमले में ईरान के कई शीर्ष नेताओं के मारे जाने की पुष्टि की है.

ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने हमले से पहले एक प्रमुख मध्य पूर्वी सहयोगी देश से भी संपर्क कर उन्हें इस बारे में सूचना दी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए कही है.

इसराइल ने कहा है की वह ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

हालांकि ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक तेहरान और तेहरान के अलावा दूसरे शहरों में भी इसराइल ने रिहायशी इलाकों पर हमला किया है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे