इसराइल ने ईरान की परमाणु ठिकानों पर किया हमला

इसराइल ने ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है. तेहरान और बगदाद में लगातार विस्फोट हो रहे हैं.

इसराइल के रक्षा मंत्री कात्ज ने इसकी पुष्टि की है. ईरान की तरफ से जवाबी हमला के आशंका देखते हुए इसराइल में आपातकाल भी लागू कर दिया गया है.

आपातकाल की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “ईरान पर इसराइल के हमले के बाद हमारी आबादी पर मिसाइल या फिर ड्रोन हमले की आशंका है. ऐसे में आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर, शैक्षणिक गतिविधियों, समारोहों और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.”

एक इसराइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि कई हमले किए गए हैं. ये हमले “ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अन्य सैन्य ठिकानों के खिलाफ है.”

अमेरिकी अधिकारियों को ईरान पर हमले की जानकारी थी. यही वजह थी कि अमेरिका ने कुछ क्षेत्रों से अपने नागरिकों को वापस बुला लिया था. अमेरिका को इस बात की आशंका थी कि ईरान अमेरिका के इराक में स्थित ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है.

ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी नूर न्यूज़ के मुताबिक तेहरान की उत्तर पूर्वी इलाकों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है. तेहरान की लोगों ने भी विस्फोट की आवाजों की पुष्टि की है.

इसराइल ने ईरान के नातान्ज परमाणु संरवर्धन केंद्र की तस्वीर साझा की है.

इसराइल ने दावा किया की, रिवोल्युशनरी गार्ड्स के जनरल कमांड के मुख्यालय पर हमला किया गया. वायु एवं एयरोस्पेस बल के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह की हत्या कर दी गई.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…