
सुवेदा में लड़ाई बढ़ने पर इसराइल ने दमिश्क स्थित सीरियाई सेना मुख्यालय पर बमबारी की.
इसराइली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दमिश्क में सीरिया के सेना मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के पास एक “सैन्य लक्ष्य” को निशाना बनाया.
टेलीग्राम पर लिखा गया, “सेना दक्षिणी सीरिया में ड्रूज नागरिकों के विरुद्ध घटनाक्रम और शासन की कारवाइयों पर लगातार नजर रख रही है. राजनीतिक स्तर से मिले निर्देशों के मुताबिक, सेना क्षेत्र में हमले कर रही है और विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार है.”
सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दमिश्क पर इसराइली हमलों में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 18 अन्य घायल हो गए हैं.