ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने उम्मीद जताई है कि वार्ता के परिणाम से वाशिंगटन के साथ तनाव कम करने में मदद मिलेगी.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान-अमेरिका वार्ता का तीसरा चरण में वाशिंगटन के साथ तनाव कम करने में मदद करेगा.
यह जानकारी ईरानी टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने कहा कि उन्हें वार्ता से अच्छा उम्मीद है.
उन्होंने आगे कहा कि, “ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई के मार्गदर्शन में ईरानी सरकार इस संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए इस मार्ग का अनुसरण कर रही है.
ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची तीसरे दौर के वार्ता में भाग लेने के लिए जिनेवा के लिए रवाना हो चुके हैं.
बता दें कि, ईरान-अमेरिका के वार्ता का पहला दौर 6 फरवरी को मस्कट में और दूसरा दौर 17 फरवरी को जिनेवा में आयोजित किया गया था.
अत: फ़िर से ईरान-अमेरिका ओमान के नेतृत्व में मध्यस्थता प्रयासों के तहत वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार 26 फरवरी से शुरू हो रहा है.