
अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा, “ईरान का परमाणु कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है. ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती और अमेरिका ने इस खतरे को कम करने के लिए यह कदम उठाया है.”
“मध्य पूर्व में स्थिति अभी भी बहुत संवेदनशील है और उस क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना ही प्राथमिकता है.”
किएर स्टर्मर ने ईरान से फिर से परमाणु समझौता को लेकर बातचीत शुरु करने की अपील की है.
उन्होंने कहा, “इस संकट को खत्म करने के लिए ईरान को कूटनीतिक समाधान निकालना चाहिए.”
अमेरिका ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर हमलों की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर दी है.