इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.
इजरायल के मारे जाने के दावे के बाद ईरान ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि अली लारीजानी और उनके बेटे जिनका नाम डॉ. मोर्तेज लारीजानी है साथ में उनके बॉडीगार्ड भी इजरायली एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं.
अली लारीजानी सैन्य कमांडर नहीं थे, लेकिन ईरान की रणनीतिकी नीति निर्माण में उनकी भूमिका अहम थी. सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में, युद्ध , कूटनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित प्रमुख निर्णयों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.
अली लारीजानी की बातों का पूरे सिस्टम में काफ़ी प्रभाव था, खासकर जब बात ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा इजरायल के बीच तनाव की आती थी. 28 फ़रवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या के बाद, अली लारीजानी ने कड़ा रुख अपनाया और स्पष्ट रूप कर दिया कि ईरान एक लंबे युद्ध के लिए तैयार है.
ईरानी सेना के प्रमुख ने अली लारीजानी की हत्या पर ‘निर्णायक’ जवाब देने की धमकी दी है.

अली लारीजानी की हत्या के बाद ईरानी सैन्य प्रमुख अमीर हतामी ने कहा, “अमेरिका और खूनी जायोनी शासन को उचित समय और स्थान पर निर्णायक और बेहद गंभीर जवाब दिया जाएगा.”
उन्होंने आगे कहा कि लारीजानी और अन्य “शहीदों” की मौत का हर कीमत पर बदला लिया जाएगा.





