ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ख़ामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी

Spread the love

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ख़ामेनेई ने अमेरिका को धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर हमने इस बार युद्ध शुरू किया तो यह पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा.

तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान के साथ कोई भी नया युद्ध क्षेत्रीय होगा.

उन्होंने कहा, “अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वह युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा.”

ईरानी ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (आईबीसी) के अनुसार, ख़ामेनेई इमाम खुमैनी के हुसैनिया में “लोगों की एक बड़ी भीड़” को संबोधित कर रहे थे.

खामेनेई ने कहा कि, “सच तो यह है कि वे कभी-कभी युद्ध की बात करते हैं और हवाई जहाजों और नौसेनाओं आदि की बात करते हैं, और ‘अतीत में, अमेरिकियों ने अपने भाषणों में बार-बार धमकी दी है और कहा है कि युद्ध के विकल्प सहित सभी विकल्प खुले हैं.’

अयातुल्ला ख़ामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, “अब ये सज्जन (ट्रंप) लगातार दावा करते हैं कि हम युद्धपोत लाए हैं और ईरानी लोगों को इन चीजों से डरने की जरूरत नहीं है. ईरानी लोग इन धमकियों से प्रभावित नहीं हैं.”

ख़ामेनेई ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईरान युद्ध शुरू करना नहीं चाहता और ना ही किसी भी देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन “ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ा प्रहार करेगा जो उस पर हमला करता है और उसे परेशान करता है.”

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…