ईरान को हाॅर्मुज स्ट्रेट बंद करने से दुनिया भर में क्या होगा असर, अमेरिका रोकने के लिए क्यों लगाया गुहार

ईरान अगर हाॅर्मुज स्ट्रेट यानी हाॅर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) बंद कर देता है तो दुनिया भर में इसका तेल और गैस में बहुत ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने बताया कि ईरान की संसद ने हाॅर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की योजना को मंजूरी दे दी है, हालांकि इसका आखिरी फैसला अब अभी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के हाथ में है.

ईरान की ओर से बयान आने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चीन से अपील की है कि वह ईरान को हाॅर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को बंद करने से रोके.

अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है.

रविवार को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में मार्को रूबियो ने कहा, “मैं चीन की सरकार से कहना चाहता हूं कि वे ईरान से इस बारे में फोन करके बात करें, क्योंकि चीन भी अपने तेल के लिए हाॅर्मुज जलडमरूमध्य पर काफी हद तक निर्भर है.”

मार्को रूबियो ने आगे कहा, “अगर ईरान जलडमरूमध्य को बंद करता है तो यह उनके लिए आर्थिक आत्महत्या जैसा होगा. हमारे पास इससे निपटने के लिए विकल्प मौजूद हैं. लेकिन बाकी देशों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसका असर उनके आर्थिक हालात पर हमसे कहीं ज्यादा पड़ेगा.”

हाॅर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया भर में गैस और तेल की आपूर्ति के लिए रणनीतिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है. यह मध्य पूर्व के तेल भंडार वाले देशों को एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका समेत दुनिया के अन्य हिस्सों से जोड़ता है.

कहा जाता है कि दुनिया भर में 20% तेल, रोजाना 2 करोड़ तेल के बैरल इसी रास्ते से होकर गुजरता है.

अगर सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल हाॅर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला सुना देता है तो, तेल की कीमत भी बढ़ेगी क्योंकि तेल लेकर आ रहे जहाज को काफी दूर से होकर आना पड़ेगा जिससे ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा और फिर देश में तेल की कीमतों को बढ़ा दी जाएगी.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…