ईरान ने इसराइल की ओर दागी मिसाइलें, वहीं तेहरान में भी हुए धमाके

इसराइल डिफेंस फोर्सेस IDF के मुताबिक ईरान की ओर से दागे गए मिसाइल हमलों के कारण लाखों इसराइली लोग शरण लेने को मजबूर.

इसराइली डिफेंस फोर्सेस IDF का कहना है कि ईरान ने एक बार फिर इसराइल की ओर मिसाइलें दागी है.

इसराइल डिफेंस फोर्सेस ने लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि ईरान ने उत्तरी और मध्य इसराइल में मिसाइल हमले किए हैं, जिसके बाद इन इलाकों में सायरन बजने लगें हैं.

इसराइल डिफेंस फोर्सेस के मुताबिक, ईरान की ओर से मिसाइल हमलों के बाद लाखों इसराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी.

वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को सुबह तेहरान में कई नए विस्फोट होने की पुष्टि की है.

उधर, राॅयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरानी मीडिया ने बताया है कि तेहरान में कई विस्फोट हुए हैं और हवाई रक्षा प्रणाली ने भारी गोलीबारी की है.

सोमवार के शाम को इसराइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान के लोगों से एक महत्वपूर्ण इलाके को तुरंत खाली करने को कहा था.

वहीं, ईरान की रिवाॅल्युशनरी गार्ड ने भी इसराइल के तेल अविव शहर के निवासियों को तुरंत छोड़ने को कहा था.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…