ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ट्रंप ने कहा अब ईरान को शांत रहना चाहिए

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा ईरान को शांत रहना चाहिए नहीं तो अभी और भी ठिकानों को निशाना बनाना बाकी है.

इस संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इसराइली सेना का शुक्रिया अदा किया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अब ईरान को शांति की राह अपनानी चाहिए. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में होने वाले हमले और भी बड़े और आसान होंगे.”

ईरान के परमाणु ठिकानों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “लोग इन जगहों के नाम सालों से सुनते आ रहे हैं क्योंकि वहां एक खतरनाक और विनाशकारी योजना तैयार हो रही थी.”

संबोधन में ट्रंप ने ये भी कहा कि अभी ‘बहुत से ठिकानों को निशाना बनाया जाना बाकी है.’

ट्रंप ने आगे कहा, “मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि आज रात के हमले पूरी तरह कामयाब रहे हैं.”

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, “या तो अब शांति होगी, या फिर ईरान के लिए एक ऐसी त्रासदी आएगी जो पिछले 8 दिनों में देखी गई घटनाओं से कहीं ज्यादा बड़ी होगी.”

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के “शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों” पर “अपमानजनक” अमेरिकी हमलों के “स्थायी परिणाम” होंगे.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…