
7 प्रतिनिधिमंडलों में एक की अगुवाई कांग्रेस सांसद शशि थरूर करेंगे जबकि एक दल में असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में’ दुनिया के कई देशों को जानकारी देने के लिए 7 प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द ही विदेश के दौरे पर जाएंगे.
किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि कौन सा प्रतिनिधिमंडल किस देश में जाएगा. साथ ही देशों का दौरा करने वाले नेताओं की पूरी लिस्ट भी जारी कि है.
किरेन रिजिजू की तरफ से अपने एक्स एकाउंट पर जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, इसमें बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता शामिल हैं.
किस देश जाएगा कौन सा प्रतिनिधिमंडल?
ग्रुप 1:– बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत 5 अन्य लोग सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे.
ग्रुप 2:- बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद, शिव सेना (यूटीबी) से प्रियंका चतुर्वेदी समेत 6 अन्य लोग यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क जाएंगे.
ग्रुप 3:- जनता दल यूनाइटेड सांसद संजय कुमार झा, तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान समेत 7 अन्य लोग इंडोनेशिया, मलेशिया, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएंगे.
ग्रुप 4:- शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज समेत 6 अन्य लोग यूएई, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो और सीएरा लियोन जाएंगे.
ग्रुप 5:- कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्य समेत 7 अन्य लोग अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएंगे.
ग्रुप 6:- डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि समेत 7 अन्य लोग स्पेन, सलोवेनिया, ग्रीस, लातविया और रूस जाएंगे.
ग्रुप 7:- एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर समेत 7 अन्य लोग मिश्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका जाएंगे.
ये सभी प्रतिनिधिमंडल का मकसद भारत के प्रमुख साझेदार देशों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों का दौरा करना है. जहां ये सातों प्रतिनिधिमंडल चरमपंथ को लेकर भारत का रुख स्पष्ट करेंगे.








