काबुल में चीनी रेस्तरां के बाहर हुए विस्फोट में 7 लोगों कि मौत, ISIS ने ली ज़िम्मेदारी

काबुल पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, मृतक चीनी नागरिक एक मुस्लिम था जो अपनी पत्नी और अफगान सहयोगी के साथ एक चीनी नूडल रेस्तरां चलता था.

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक चीनी रेस्तरां के बाहर हुए विस्फोट में एक चीनी नागरिक सहित सात लोग मारे गए और बीस लोग घायल हो गए.

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जरदान के अनुसार, राजधानी के शहर-ए-नाव इलाके में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में एक चीनी नागरिक और छह अफगान नागरिक शामिल थे.

प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हुआ.

काबुल के आपातकालीन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि विस्फोट के बाद चार महिलाओं और एक बच्चे सहित 20 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था.

पुलिस प्रवक्ता खालिद जरदान ने बताया कि मृतक चीनी नागरिक मुस्लिम था और अपनी पत्नी और अफगान सहयोगी के साथ एक चीनी नूडल रेस्तरां चलता था.

उनके अनुसार, विस्फोट रेस्तरां की रसोई के पास हुआ, जिसकी प्रकृति की अभी भी जांच चल रही है.

दूसरी ओर, चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली है. आईएसआईएस ने कथित हमलावर की तस्वीर भी जारी की है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…