केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग समय हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Spread the love

केदारनाथ में एंबुलेंस हेलीकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें हेलीकॉप्टर के पिछला हिस्सा टूट गया.

केदारनाथ में शनिवार को ये हेलीकॉप्टर एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुँचा, संजीवनी हेली एंबुलेंस हेलीकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा अचानक से टूट गया.

हादसे के वक्त हेली एंबुलेंस में एम्स ऋषिकेश से आई एक डॉक्टर समेत दो लोगों की मेडिकल टीम सवार थी. अब तक मिली जानकारी के अनुसार पायलट और मेडिकल टीम सुरक्षित है.

जिला पर्यटन विकास अधिकारी और नोडल हेली सेवा अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार, “केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु को सांस लेने में समस्या होने लगी थी. तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख राज्य सरकार की हेली एम्बुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई.”

हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स से एक मेडिकल टीम केदारनाथ धाम पहुंच रही थी. जिसमें एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ शामिल था.

हादसे के कारणों के बारे में राहुल चौबे ने बताया कि, “केदारनाथ के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. समय रहते हुए पायलट ने स्थिति भांप ली और हेलीपैड से ठीक पहले एक समतल स्थान पर लैंडिंग करना उचित समझा. लेकिन लैंडिंग के दौरान हेली एम्बुलेंस का टेल रोटर टूट गया.”

राहुल चौबे ने बताया, “पायलट के सूझबूझ से सफल आपात लैंडिंग हो सकी और हेलीकॉप्टर मैं सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. हालांकि हेलीकॉप्टर का टेल रोटर टूट गया है.”

राहुल चौबे ने कहा कि, “इस मामले की तकनीकी जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी जिसके बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.”


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…