ग़ज़ा में इसराइल के हवाई हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत

इसराइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 250 से ज्यादा हो गई है, साथ ही इसराइल ने उत्तरी ग़ज़ा के लोगों को धमकी दी और कहा, “इस इलाके को छोड़ दें.”

इसराइली सेना ने कहा है कि उसने ग़ज़ा में नियंत्रण पाने के उद्देश्य से एक नया आक्रमण शुरू किया है. सेना ने कहा कि व्यापक हमले किए गए हैं साथ ही सैनिकों की तैनाती भी की जा रही है.

ग़ज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों को कहना है कि गुरुवार सुबह से इसराइली हवाई हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

इसराइल ने उत्तरी ग़ज़ा में पर्चे गिराए गए हैं, जिनमें फलस्तीनियों से इलाके को छोड़ने की अपील की गई है.

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब आशंका जताई जा रही है कि इसराइल हमास के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज करने की तैयारी कर रहा है.

पिछले कुछ दिनों में इसराइली सेना ने ग़ज़ा में अपने हमलों को और तेज कर दिया है. हमास का कहना है की सिर्फ शुक्रवार को ही 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

हालांकि इसराइल का कहना है कि उसने दर्जनों ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया है.

संयुक्त राष्ट्र के मानवधिकार प्रमुख वोल्कर टुर्क ने ग़ज़ा पर इसराइल के बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…