चीन ने इसराइल की ओर से ईरान पर हमले किए जाने पर निंदा की

इसराइल ने शुक्रवार को ईरान के कई अलग-अलग जगहों पर हमला किया था. तो चीन ने इसराइल की ओर से ईरान पर हमले किए जाने पर निंदा की है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कि शनिवार को हुई बैठक में चीन के दूत फू कोंग ने कहा की मौजूदा हालात को लेकर चीन को गहरी चिंता है, क्योंकि इससे ईरान के परमाणु समझौते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि इसराइल ने ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है, जिसकी निंदा चीन करता है.

चीनी दूत फू कोंग ने इसराइल से तुरंत सभी सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील कि है, ताकि स्थिति और न बिगड़े.

उन्होंने कहा कि परमाणु अप्रसार संधि NPT के हस्ताक्षरकर्ता के तौर पर ईरान को परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग करने का जो अधिकार मिला है, उसका पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए.

आगे कहा चीन और ईरान करीबी साझेदार हैं, खासकर ऊर्जा और विकास से जुड़ी परियोजनाओं में.

मार्च में चीन ने ईरान और रूस के उप विदेश मंत्रियों को बीजिंग आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने ईरान के परमाणु मुद्दे पर चर्चा की और उस पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की थी.

इसराइल शुक्रवार को ईरान पर हमला करने के बाद कहा कि हमने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.

वहीं इसराइली प्रधानमंत्री बिनियामी नेतन्याहू ने कहा कि इसराइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने के लिए हमने एक टारगेटेड सैन्य अभियान किया है.

इसराइल के इस हमलों में ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…