झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने ‘मोहम्मद दीपक’ को देंगे 2 लाख रूपये

झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कोटद्वार के “मोहम्मद दीपक” को 2 लाख रूपये के साथ झारखंड में सम्मानित करने का ऐलान किया है.

झारखंड सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, आपदा प्रबंधन मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है.

उन्होंने पोस्ट किया , “मोहब्ब और एकता की मिसाल बने दीपक, को डॉ इरफ़ान अंसारी ₹2 लाख रूपये और झारखंड में सम्मानित करने का ऐलान किया है.

देश में जब नफ़रत का ज़हर फैलाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में उत्तराखंड के दीपक ने इंसानियत, भाईचारे और मोहब्ब की जो मिसाल पेश की है, उसने पूरे हिंदुस्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दीपक, जिन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक‘ रखा, उनके इस जज्बे, साहस और दिलेरी को डॉ इरफ़ान अंसारी ने खुले दिल से सलाम किया है.

उन्होंने कहा कि दीपक ने आज़ादी के उसी असली मायने और उस संघर्ष की भावना को आज फिर जिंदा कर दिया है. डॉ इरफ़ान अंसारी ने ऐलान किया कि वे अपने चार महीनों के वेतन में से ₹2,00,000 दीपक को देंगे.

उन्होंने आगे कहा, “राशि भले ही छोटी हो, लेकिन यह दीपक के हौसले को सलाम है और उनके मनोबल को मजबूती देगी. यह एक साफ़ संदेश है कि हिन्दुस्तान की आत्मा नफ़रत नहीं, बल्कि मोहब्बत है.”

घटना का ज़िक्र करते हुए डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि जिस तरह बजरंग दल के कुछ लोगों ने एक गरीब कपड़ा बेचने वाले पर हमला किया, उस वक्त दीपक ने आगे बढ़कर एक मुस्लिम बुजुर्ग की जान बचाई. उन्होंने बताया कि उसी समय दीपक ने निर्भीक होकर कहा “मैं दीपक हूँ, मैं मोहम्मद दीपक हूँ.”

  • Related Posts

    रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों कि मौत

    झारखंड: रांची से एक मरीज को दिल्ली इलाज के लिए लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. विमान में मरीज समेत सात लोग सवार थे. झारखंड: के चतरा जिले…

    डॉ. नुसरत परवीन को मिला झारखंड में नौकरी का ऑफर, इरफान अंसारी ने कही ये बात ?

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा, डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला डाक्टर का हिजाब ( चेहरे से नक़ाब ) खींच दिया था. मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…