ट्रंप अगले दो सप्ताह में ये निर्णय लेंगे की अमेरिका युद्ध में शामिल होगा या नहीं

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हप्ते में ये फैसला करेंगे कि इसराइल-ईरान संघर्ष में अमेरिका सीधे तौर पर शामिल होगा या नहीं.

व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले पर निर्णय लेने से पहले कूटनीति के लिए दो हप्ते का समय देंगे.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि इस मामले में ‘बातचीत की पर्याप्त संभावना’ है.

कैरोलीन लेविट ने पत्रकारों से कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का सीधा संदेश है: ‘इस बात को ध्यान में रखते हुए की निकट भविष्य में ईरान के साथ वार्ता की एक महत्वपूर्ण संभावना है- चाहे वह हो या न हो- मैं अगले दो हफ्तों के अंदर यह फैसला करूंगा कि अमेरिका को सीधे तौर पर ईरान के खिलाफ जाना है या नहीं.”

कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर लिखा, “बिना शर्त समर्पण”!

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “धमकियां उन्हें दी जाएं जो इन धमकियों से डरते हों.”

इसराइल 13 जून को ईरान पर हमला किया था इस हमले में ईरान के कई सैन्य कमांडर और वैज्ञानिकों की मौत हो गई थी.

ईरान इस हमले के जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर हाइपरसोनिक मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, रॉकेट और ड्रोनों से लगातार हमला कर रहा है. दोनों देशों के बीच संघर्ष अभी भी जारी है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…