ट्रंप ने कहा बातचीत अच्छी हुई, ईरान समझौते के लिए उत्सुक दिख रहा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ओमान में हुई वार्ता “बहुत अच्छी” रही और ईरान “समझौते के लिए उत्सुक” है.

ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो “परिणाम बहुत गंभीर होंगे.”

ओमान में शुक्रवार को शुरू हुई ये वार्ता पिछले साल जून के बाद पहली बार हो रही है, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु सुविधाओं पर हमला किया था.

ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची कर रहे हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका कि ओर से प्रतिनिधित्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर कर रहे हैं.

ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी, जिन्होंने वार्ता में मध्यस्थता की, ने कहा कि वार्ता “उपयोगी थी और इससे पक्षों की सोच को स्पष्ट करने में मदद मिली.”

वहीं ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दिया कि वार्ता की “अच्छी शुरुआत” हुई है और यह “सकारात्मक माहौल” में हुई है. फिर उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अब परामर्श के लिए अपनी-अपनी राजधानियों में लौट रहे हैं.”

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वह सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार है.

हालांकि, ईरान ने दावा किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और उसने अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए आरोपों को बार-बार खारिज किया है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…