
तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को कहा बस मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं और कहा हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा.
बीते हफ्ते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था.
पार्टी से निष्कासित किए जाने और परिवार से बाहर किए जाने पर तेज प्रताप ने दूसरी बार सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वाले, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे, कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा.”
इसके बाद तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए एक संदेश लिखा, “बस मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी.”
24 मई को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था. इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की से बीते 12 साल के प्रेम संबंध की बात को स्वीकार की थी.
इस पोस्ट के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”
हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट को डिलीट करते हुए लिखा, “मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है.








