इजरायली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को समृद्ध यूरेनियम का उत्पादन बंद करना होगा और आगे इसका उत्पादन नहीं करना होगा.
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि किसी भी परमाणु समझौते के तहत अमेरिका को ईरान से यह मांग करनी चहिए कि वह अपनी सभी संवर्धित यूरेनियम को नष्ट कर दे और उसे आगे संवर्धन करने से रोका जाए.
15 फरवरी 2026, रविवार को यरुशलम में दिए गए एक भाषण में, उन्होंने अपनी कई वांछित शर्तों को रखा, जिनमें यह भी शामिल है कि “सभी संवर्धित यूरेनियम सामग्री ईरान से बाहर जानी चाहिए” और “संवर्धन की कोई क्षमता नहीं होनी चाहिए.”
नेतन्याहू का ये बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका 17 फरवरी 2026, मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बातचीत के दूसरे दौर की तैयारी कर रहे हैं.
वहीं, ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रावनची ने कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिबंध हटाने पर चर्चा करने को तैयार है तो ईरान परमाणु समझौते तक पहुंचने के लिए समझौते पर विचार करेगा.
हालांकि, ईरान शून्य संवर्धन को एक लक्ष्मण रेखा और परमाणु अप्रसार संधि के तहत अपने अधिकारों का उल्लंघन मानता है.