
पाकिस्तान सेना की प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की तीन सैन्य हवाई अड्डों पर मिसाइलें दागी है. हालांकि भारत ने अभी तक पाकिस्तान के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने प्रेस ब्रीफिंग में मिसाइल दागे जाने की जानकारी दी है.
सरकारी टीवी चैनल पर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना इसका ‘जवाब देगी.’
जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना के एयर डिफेंस ने भारत की अधिकतर मिसाइलें को गिरा दिया था. उन्होंने ये भी कहा कि देश की सेनाएं ‘पूरी तरह से तैयार है.’
पाकिस्तान ने जिन सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाए जाने का दावा किया है. उनमें से एक रावलपिंडी का नूर खान सैन्य हवाई अड्डा है. जो कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 10 किलोमीटर की दूरी पर है.
पाकिस्तान की इस दावा करने पर, “भारत की ओर से अब तक इन दावों पर कुछ भी नहीं कहा गया है.”






