पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह ने कहा भारत अगले 24 से 36 घंटों में हमला कर सकता है

Spread the love

अताउल्लाह तरार ने कहा कि भारत की ओर से की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई का पाकिस्तान निर्णायक तरीके से जवाब देगा

पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह ने दावा किया है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी खुफिया जानकारी मिली है.

अताउल्लाह तरार ने अपने X हैंडल अकाउंट पर आज सुबह 3 बजे एक वीडियो पोस्ट किया है.

वीडियो में अताउल्लाह कह रहे हैं की, “पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम घटना में संलिप्तता के निराधार पर मनगढ़ंत आरोपों के बहाने अगले 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का इरादा रखता है.”

अताउल्लाह ने आगे वीडियो में कहा की, “पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है. हमने दुनिया में इसके आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की हमेशा आलोचना की है.”

अताउल्लाह तरार ने कहा है कि भारत की ओर से की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई का पाकिस्तान निश्चित और निर्णायक तरीके से जवाब देगा.

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज़ा आसिफ़ ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला करने वाला है.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमला हुआ था, इस पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इस पहलगाम चरमपंथी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

Spread the love

Related Posts

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

Spread the love

Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

Spread the love

अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

Spread the love

Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…