पाकिस्तान ने भारत में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने के लिए, आने से किया इनकार

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों ने वर्ल्ड कप के लिए भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान के मैच भारत के बजाय अब श्रीलंका में खेले जाएंगे.

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने अप्रैल में कहा था कि पाकिस्तान की महिला टीम भारत में नहीं जाएगी. अब भारत को यह व्यवस्था करनी है कि पाकिस्तान के मैच कहां होंगे.

भारत ने इस साल की शुरुआत में पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने दोनों देशों की ओर से आयोजित टूर्नामेंटस के लिए ‘न्यूट्रल वेन्यू’ की शुरुआत की थी.

लेकिन, भारत इस साल 30 सितंबर से 2 नवंबर होने वाले महिला क्रिकेट के विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. ये मैच भारत और श्रीलंका में होंगे.

भारत में यह मैच बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर और विशाखापट्टनम में होंगे जबकि श्रीलंका में यह मैच कोलंबो में होंगे.

श्रीलंका में पाकिस्तान के सात ग्रुप मैच होंगे. इनमें भारत और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले उसके मैच शामिल हैं.

श्रीलंका में सेमीफाइनल भी होगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो ये मैच भी श्रीलंका में ही होगा.

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों ने आखिरी बार T-20 वर्ल्ड कप मैच अक्टूबर 2024 में दुबई में खेला था.

महिला विश्व कप 2025 के वेन्यू

• एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

• एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी

• होल्कर स्टेडियम, इंदौर

• एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम

• आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

टूर्नामेंट के लिए कुल पांच स्थानों का चयन किया गया है, जिनमें से चार भारत में और एक श्रीलंका में है. पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा.

  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में…

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम में जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…