प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने देखा, उन्होंने आतंक के खिलाफ तीन सूत्र बताएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक संबोधन में कहा भारत ‘आतंक’ के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए तीन सूत्र बताएं जो ‘आतंक’ के खिलाफ लड़ाई के लिए तय किए गए हैं.

पहला सूत्र, “भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, जवाब देने का तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेगी.”

दूसरा सूत्र, “भारत अब एटम बम गीदड़ की भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा.”

तीसरा सूत्र, “आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से दिखेगा.”

उन्होंने कहा कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण दौरा रद्द करना पड़ा.

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाल शुभम द्विवेदी का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, “पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए.

बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है.”

पीएम मोदी शुक्रवार को कानपुर में 47 हजार 600 करोड रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…