प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की हुई सगाई, कुछ तस्वीरें भी साझा की

सपा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई हुई है. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को लखनऊ के एक होटल में दोनों ने राजनीतिक और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में सगाई की.

सगाई के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव और सपा सांसद जया बच्चन नजर आएं.

साथ ही कई पूर्व क्रिकेटर्स और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी सगाई समारोह में शिरकत की.

एक दूसरे को अंगूठी पहनाने के दौरान रिंकू सिंह के जीवन साथी प्रिया सरोज भावुक हुई. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी शेयर की जा रही है.

सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह के बारे में कुछ खास बातें…

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के अलग-अलग हिस्से से चुनकर संसद तक का सफर करने वाली सबसे युवा महिलाओं में से एक प्रिया सरोज भी थीं. तब उनकी उम्र महज 25 साल थी. प्रिया एक राजनीतिक परिवार से आतीं हैं. उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी से तीन बार के सांसद रह चुके हैं.

वर्तमान में प्रिया के पिता उत्तर प्रदेश के केराकत से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. ये सीट मछलीशहर लोकसभा के अंतर्गत ही आती है. मछलीशहर सीट से ही प्रिया सरोज 2024 में सांसद चुनी गईं. उन्हें कुल 4,51,292 वोट मिले थें.

साल 2024 में अपने राजनीतिक डेब्यू से पहले प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस करती थीं और भविष्य में जज बनने की इच्छा रखती थीं.

चुनावी मैदान में उतरने के बाद निर्णय लिया तो प्रिया ने तय किया कि अब वो फुल टाइम पॉलिटिक्स ही करेंगी.

रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को, आयरलैंड में भारत के लिए पहला T20 मैच खेला था.

रिंकू के पिता खुद गैस सिलेंडर डिलीवर किया करते थें. आईपीएल में साल 2023 के सीजन में जब रिंकू सिंह ने एक ओवर में पांच छक्के लगातार जड़े थे तो रिंकू रातों-रात लोकप्रिय हो गएं. ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे थें.

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. साल 2023 के अगस्त महीने में रिंकू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था.

बता दें कि कम लोग ही ये बात जानते हैं कि मई 2019 में बीसीसीआई ने रिंकू पर 3 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि वो बोर्ड की इजाजत लिये बिना अबूधाबी में एक T20 टूर्नामेंट खेलने चले गए थें.

उस वक्त रिंकू सिंह काफी निराशा और दुखी हुए थें. लेकिन अपनी इस गलती को उन्होंने कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और खुद को तराशते रहें. और 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया.

रिंकू सिंह के पिता क्या चाहते थे रिंकू ने खुद बताया

रिंकू कहते हैं, “पिता चाहते थे कि मैं अपना खाली समय क्रिकेट खेलने में बिताऊं. यह उनकी वजह से ही था कि मैंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा. मेरे पास गेंद खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थें. लेकिन इस सफर के दौरान कुछ लोगों ने मेरी मदद की.”

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ लाईन लिखने के साथ-साथ चार अलग-अलग तस्वीर भी पोस्ट की.

प्रिया सरोज लिखती हैं, “यह दिन हमारे दिलों में बहुत समय से बसा हुआ है – लगभग तीन साल से – और यह इंतजार हर पल सार्थक था.”

आगे लिखती हैं, सगाई हो गई है – पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…