फिलिस्तीन का भविष्य फिलिस्तीनियों द्वारा ही तय किया जाना चाहिए – स्पेन के प्रधानमंत्री

स्पेन के प्रधानमंत्री ने ट्रंप के शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए ट्रंप के निमंत्रण को आधिकारिक तौर पर अस्वीकार कर दिया है.

स्पेन के प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज ने बोर्ड ऑफ पीस में फिलिस्तीनी ऑथोरिटी के सदस्य न होने पर आपत्ति जताई, उन्होंने ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के निमंत्रण को ठुकरा दिया.

प्रेडो सांचेज ने कहा, “हम निमंत्रण के लिए ट्रंप को धन्यवाद करते हैं, लेकिन हम इसे अस्वीकार करते हैं.”

गाजा के भविष्य का फैसला फिलिस्तीनियों और इजरायलियों को एक संवाद प्रक्रिया के माध्यम से करना होगा जो दो-राज्य समाधान को लागू करें.

आगे कहा, “यह बोर्ड संयुक्त राष्ट्र के ढांचे से बाहर है. इसमें फिलिस्तीनी प्राधिकरण शामिल नहीं है. गाजा और वेस्ट बैंक का भविष्य फिलिस्तीनियों द्वारा ही तय किया जाना चाहिए.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22 जनवरी 2025 गुरुवार को गाजा ‘शांति बोर्ड’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा था कि हर कोई इस बोर्ड का हिस्सा बनना चाहता है. वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा था कि वह गाजा शांति बोर्ड पर संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करेंगे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने वाले हर देश के प्रति आभारी हैं.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे