भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर, क्या कहा गया

Spread the love

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान में आज फायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “आतंकवाद के सभी रूप के खिलाफ भारत ने लगातार कठोर और न झुकने वाला रुख अपनाया है. भारत ऐसा करना जारी रखेगा.”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ‘भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमति बनने’ की जानकारी दी गई थी.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक डार ने भी सीजफायर पर रजामंदी बनने कि पुष्टि की है.

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा

भारत देश के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सीजफायर पर बनी सहमति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार शाम 5:00 बजे से दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई और फायरिंग रोकने के निर्देश जारी किए.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम अचानक से एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर एक बयान दिया.

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशंस के डायरेक्टर जनरल ने भारत के अपने समकक्ष को आज दोपहर 3:35 पर फोन किया था. उनके बीच सहमति बनी है कि दोनों पक्ष आज शाम 5:00 बजे से जमीन, समंदर और हवा से फायरिंग करना बंद कर देंगे.”

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. दोनों देशों के मिलिट्री ऑपरेशंस डायरेक्टर जनरल सोमवार 12 मई को दोपहर 12:00 बजे फिर से बात करेंगे.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा

शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि, “भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमति जताई है.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये भी पोस्ट में कहा कि, “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई.” इस मामले पर आपका ध्यान के लिए धन्यवाद!

इसके कुछ देर बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा की भारत और पाकिस्तान ने व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर राजी हो गए हैं.

रुबियो ने लिखा कि, “मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल सीजफायर करने और एक निष्पक्ष स्थान पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं.”

मार्को रूबियो ने लिखा, “हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शहबाज शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और कूटनीति की सराहना करते हैं.,

पाकिस्तान के डिप्टी PM इसहाक डार ने कहा

पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ये कहा कि, “पाकिस्तान और भारत पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर राजी हो गए हैं.”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं. पाकिस्तान ने हमेशा ही अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ बिना समझौता किए हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा चाही है.”

सीजफायर पर सहमति की जानकारी ऐसे समय आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 24 घंटे में तनाव लगातार बढ़ते गया और भारत ने पाकिस्तान पर लंबी दूरी की हाई स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था.


Spread the love
  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    Spread the love

    Spread the loveअभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का…


    Spread the love

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…