मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत-जी राम जी’ बिल को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

मोदी सरकार ने 20 सालों से चले आ रहे मनरेगा क़ानून ( महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट ) की जगह लेने के लिए एक नया बिल पेश किया था. जिसे मंजूरी मिल चुकी है.

संसद में बीते हफ़्ते पारित ‘विकसित भारत-जी राम जी’ बिल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. अब ये एक क़ानून बन गया है.

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार साल 2005 में मनरेगा क़ानून लेकर आई थी जिसके तहत ग्रामीण इलाके के परिवारों को साल में 100 दिन रोज़गार की गारंटी थी.

‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यूपीए सरकार के दौर की मनरेगा योजना की जगह ‘विकसित भारत-जी राम जी’ लेगा.

इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को 125 दिनों के गारंटीड मज़दूरी वाले रोज़गार का प्रावधान किया गया है.

सरकार का कहना है कि नई योजना को ‘विकसित भारत 2047’ के नेशनल विजन के मुताबिक़ ग्रामीण विकास का ढांचा तैयार करने के मक़सद से लाया गया है.

मनरेगा और केंद्र सरकार के नए अधिनियम में नाम के अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं जिसे लेकर विपक्षी दल सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…