रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-पाकिस्तान के तनाव को लेकर शीर्ष सैन्य के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-पाकिस्तान के तनाव को लेकर देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ शुक्रवार को एक बैठक की.

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय ने इस बैठक पर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट किया कि, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.”

इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को चरमपंथी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी.

भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान प्रशिक्षित “आतंकवादियों” को जिम्मेदार ठहराया, वहीं पाकिस्तान ने इस हमले से कोई संबंध होने से इनकार किया था.

इसके बाद 6 से 7 मई 2025 की रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के कई ठिकानों पर हवाई हमला किया. भारत ने इस कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया.

भारत ने अपनी इस कार्रवाई को केंद्रित, संतुलित और गैर भड़काऊ बताया था. ये भी कहा था कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

हालांकि, इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले की बात कह रहे हैं.

पाकिस्तान ने तो यह भी दावा किया था कि भारत के हवाई हमले में पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमान और ड्रोन को मार गिराया था.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे