सलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है.
चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह गुरुवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में कानून के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि ‘अदालत के निर्देशों की अवहेलना कानून के प्रति अनादर दर्शाती है और किसी अभिनेता को उसके पेशे या फिल्म उद्योग से जुड़ाव के आधार पर कोई विशेष रियायत नहीं दी जा सकती.’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव तिहाड़ जेल के अंदर जाने करने से पहले ‘भावुक’ हो गए थे.
इसके बाद बॉलीवुड के कई हस्तियों ने राजपाल यादव की मदद के लिए अपील की.
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने दावा किया कि इंडस्ट्री के कई बड़े अभिनेता मदद के लिए हांथ बढ़ाए हैं.
गोल्डी ने बताया कि, “सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद जैसे कई बड़े हस्तियों ने राजपाल यादव की मदद करने का आश्वासन दिया है. मैं सभी का नाम नहीं बता सकता.”
इसके अलावा, भारतीय राजनेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी जेल में बंद अभिनेता के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की.
अदालती कार्यवाही के दौरान जो बात समाने आई बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ मामला फिल्म ‘अता पता लपता’ से संबंधित था.
दरअसल राजपाल यादव ने 2010 में, मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने इस फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रूपये का निवेश किया था.
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही इसलिए अभिनेता को कथित तौर पर वित्तीय नुकसान हुआ, जिसके कारण वह कंपनी को पैसा वापस करने में असमर्थ रहा.
अदालत ने कहा कि राजपाल यादव ने बार-बार पैसा लौटाने का आश्वासन दिया और दया की अपील की, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बार-बार अदालत के आदेशों की अवहेलना की.
कंपनी को दिए गए कई चेक बाउंस होने के बाद राजपाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 2018 में, दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और छह महीने की जेल की सजा सुनाई.