अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक और नौसैनिक बेड़ा ईरान कि ओर बढ़ रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक भाषण के दौरान कहा, ‘एक और ख़ूबसूरत जहाजों का बेड़ा ईरान कि ओर बढ़ रहा है. देखते हैं क्या होता है.”
इससे पहले पिछले हफ़्ते भी ट्रंप ने कहा था कि एक बड़ा अमेरिकी सैन्य बेड़ा ईरान कि ओर बढ़ रहा है.
हालांकि पहले से अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ फारस की खाड़ी में पहुंच चुका है. यह एक परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत है. ‘अब्राहम लिंकन’ युद्धपोत अमेरिका के सबसे बड़े और सबसे एडवांस्ड एयरक्राफ़्ट कैरियर में से एक है.
ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता कर लेगा.
एक ईरानी आधिकारिक सूत्र ने बताया कि, “यदि अमेरिकी बिना परिणाम पूर्व निर्धारित किए बातचीत करना चाहते हैं, तो ईरान निश्चित रूप से इसे स्वीकार करेगा.”