राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर की ये मांग

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए अपील की है.

शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर सहमति बनने के बाद रविवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है.

इस पत्र में उन्होंने लिखा, “मैं विपक्ष की सर्वसम्मति से, एक बार फिर अपील करता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए.”

(फ़ोटो, @INCINDIA/X)

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा की, “पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफ़ायर पर चर्चा करना लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए बहुत जरूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी.”

राहुल गांधी ने ये भी कहा की, “यह हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने के हमारे संकल्प को दिखाने का एक मौका भी होगा.”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र में कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस मांग का गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द से जल्द इस पर पहल करेंगे.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे