लालू यादव ने अपने बड़े बेटा तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला, क्यों?

लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटा तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया है. लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष हैं.

लालू प्रसाद यादव ने कहा अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. लालू यादव ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.

निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है.

उन्होंने लिखा, “इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”

लालू यादव ने आगे लिखा, “अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय ले.”

लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.

इससे पहले तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था, जिसे लेकर विपक्ष ने आरजेडी पार्टी पर निशाना सदा था.

बाद में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है, मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोअर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.”

  • Related Posts

    राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने बढ़ाया हांथ

    सलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने राजपाल यादव का समर्थन किया है. चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह गुरुवार को…

    प्लेन क्रैश में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच लोगों कि मौत हो गई

    महाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश होने कि वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों कि मौत हो गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और (एनसीपी) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…