शनिवार रात को पाकिस्तान के तरफ से हुई गोलीबारी में पाक मंत्रालय ने क्या कहा?

Spread the love

पाकिस्तान का कहना है कि वह सीजफ़ायर को ईमानदारी से लागू करने के लिए पुरी तरह प्रतिबद्ध है.

शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान के बीच एक-दूसरे पर हमले रोकने को लेकर बनी सहमति के कुछ घंटे बाद ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर सहमति के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार देर रात एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “जिस समझौते पर हम पहुंचे हैं उसका लगातार उल्लंघन किया जा रहा है.”

सीमा के आसपास के इलाकों में हो रही गोलीबारी से जुड़े मीडिया के एक सवाल के जवाब में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी भारत पर आरोप लगाया है.

अब से कुछ देर पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान पोस्ट कर जानकारी दी, “पाकिस्तान और भारत के बीच घोषित किए गए सीजफ़ायर को ईमानदारी से लागू करने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

शनिवार रात की घटना के बारे में कहा गया, “हालांकि कुछ इलाकों में भारत की ओर से उल्लंघन किए जा रहे हैं, लेकिन हमारी सेनाएं जिम्मेदारी और संयम के साथ हालत संभाल रही है.”

पाकिस्तान ने कहा, “हम मानते हैं कि सीजफ़ायर को सही तरीके से लागू करने में अगर कोई समस्या आती है, तो उसे सही स्तर पर बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए और जमीन पर तैनात सैनिकों को भी संयम बरतना चाहिए.”

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…