सऊदी के विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से टेलीफोन वार्ता की

Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात की है.

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य टकराव को समाप्त करने और तनाव को कम करने के प्रयासों पर चर्चा की.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी सऊदी विदेश मंत्री और इसहाक डार के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “इसहाक डार ने उन्हें बीती रात भारत के हमलों और उसके जवाब में पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया.”

@KSAMOFAEN/X

“सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने निर्दोष जानों की क्षति पर संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान की संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया की सराहना की. दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.”

हालांकि सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने जो बयान जारी किया है उसमें विदेश मंत्री के किसी की मौत पर कुछ कहने का जिक्र नहीं किया गया है.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान के साथ हुई बात-चित को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…