हमास अधिकारी बासम नईम ग़ज़ा में युद्धविराम समझौते वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर कहा

Spread the love

बासम नईम एक फलस्तीनी चिकित्सक, राजनीतिज्ञ और हमास अधिकारी हैं. इन्होंने कहा की हमास को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर इसराइल से “आधिकारिक प्रतिक्रिया” मिल गई है.

नईम ने कहा कि इसराइल कि यह प्रतिक्रिया “हमारे लोगों की किसी भी न्यायसंगत और वैध मांग को पूरा नहीं करती है, जिनमें तुरंत युद्ध विराम और ग़ज़ा में जारी मानवीय तबाही को रोकना शामिल है.”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमास नेतृत्व फिलहाल नए प्रस्ताव को गहनता और जिम्मेदारी से समीक्षा कर रहा है.

इससे पहले हमास की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि ग़ज़ा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते को लेकर अमेरिका के नए प्रस्ताव को हमास अस्वीकार करेगा.

हमास का कहना है कि यह प्रस्ताव पूर्ण युद्ध विराम की उसकी मूल मांग को पूरा नहीं करता है.

गुरुवार को व्हाइट हाउस ने कहा था कि स्टीव विटकॉफ के एक प्रस्ताव पर इसराइल ने “हस्ताक्षर कर” दिए हैं और अब वो इस प्रस्ताव पर हमास की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.

ग़ज़ा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 10 सप्ताह में ग़ज़ा में लगभग 4000 लोग मारे गए हैं.

ग़ज़ा में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और वहां के रहने वाले फलस्तीनी लोग खाने की तलाश में भटक रहे हैं.

बता दें की क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध के दौरान ग़ज़ा में कम से कम 54,249 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 3,986 लोग तब मारे गए हैं जब इसराइल ने दोबारा आक्रमण शुरू किया था.

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने कहा कि ग़ज़ा में सहायता पहुंचाना विश्व की जिम्मेदारी है.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…