हसन नसरल्लाह की मौत के बाद महबूबा मुफ्ती ने रविवार को चुनावी सभाएं रद्द क्यों की?

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की इसराइली हमले में मौत होने के बाद रविवार को होने वाली चुनावी सभाएं रद्द कर दी थी. 

महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं लेबनान और गजा के शहीदों के साथ, खासतौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता में खड़ी हूं. इस कारण मैं कल के लिए अपनी सभी चुनावी सभाएं रद्द कर रही हूं. इस दुख की घड़ी में हम फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं.”

इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. इसको लेकर बीजेपी महबूबा मुफ्ती पर हमलावर है. 

भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “नसरल्लाह की मौत से महबूबा मुफ्ती को इतना दर्द क्यों हो रहा है? जब बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम होता है तब इनकी आवाज बंद क्यों हो जाती है.”? 

“इसराइल पर हमले करने वाला हिजबुल्लाह कमांडर अगर मारा जाता है तो ये एक दिन के लिए प्रचार बंद कर देती हैं. ये घड़ियाली आंसू है, लोग इनकी मंशा समझते हैं. जिस आदमी ने पूरी दुनिया में आतंक फैलाया था उसका मरना ही ठीक है.”

भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, “वैसे तो दुनिया में कहीं भी जंग नहीं होनी चाहिए. लेकिन महबूबा मुफ्ती यहां मजहबी कार्ड खेल रही हैं. ये उनका चुनावी स्टंट है. यहां के मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्होंने ये कार्ड खेला गया है.”

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…