ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि नाकाम साजिश के बाद अमेरिका कूटनीति के लिए तैयार हुआ

Spread the love

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक बार फिर जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों और अशांति में अमेरिका और इजरायल की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि “हालिया साजिश की विफलता के बाद उन्होंने कूटनीति के लिए तैयार हुआ है.”

अब्बास अरागची ने 18-20 जनवरी के विरोध प्रदर्शनों को “इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 12 दिवसीय युद्ध की निरंतरता” बताया और कहा कि उन तीन दिनों की घटनाओं का “जनता के विरोध प्रदर्शनों और उनकी चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है.”

अब्बास अरागची ने आगे कहा, “हालिया साजिश की विफलता के बाद, अब वे फिर से कूटनीति की बात कर रहे हैं, और हम भी कूटनीति के लिए हमेशा तैयार हैं, बशर्ते यह समानता, आपसी सम्मान और साझा हितों को प्राप्त करने के आधार पर हो.”

विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों कि उपस्थिति में एक समारोह में बोतले हुए विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि जो कोई भी सम्मानपूर्वक बोलेगा उसे सम्मानपूर्वक उत्तर मिलेगा, और जो कोई भी धमकी भरे और बलपूर्वक बोलेगा उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.”

साथ ही कहा, “हम कूटनीति के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि कूटनीति धमकियों, भय और दबाव के साथ संगत नहीं होती. कूटनीति का अपना एक तरीका होता है.”

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची के ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव कम करने के लिए राजनयिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच नई बातचीत की संभावना की खबरें सामने आ रही हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि बहुत जल्द, कुछ दिनों में, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो जाएगा. हालांकि, अगर समझौता नहीं हुआ, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सही है और कौन गलत.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…