भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर IPL के बाकी मैच फिलहाल नहीं होंगे, तो कब होंगे जानिए

Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर IPL 2025 को स्थगित करने का फैसला किया है. BCCI ने कहा है कि एक हफ्ते के लिए IPL मैचों को स्थगित कर दिया गया है.

IPL के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया बयान के अनुसार, TATA IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है.

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार 8 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से भारत में कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया.

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में IPL का पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल का मैच चल रहा था और इसी बीच स्टेडियम में ब्लैक आउट किया गया और मैच को रद्द कर दिया गया.

9 मई की दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स कि ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा गया कि, “देश सबसे पहले, बाकी सब इंतजार कर सकता है.”

IPL के 18वें सीजन में अभी तक 59 मैच खेले गए हैं. इस सीजन में प्लेऑफ और फाइनल समेत 15 मुकाबले अभी खेले जाने बाकी हैं.

BCCI ने आगे क्या जानकारी दिया पढ़िये

8 मई को धर्मशाला स्टेडियम में मैच को बीच में रोका गया और लोगों को बाहर निकाल गया.

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा, “BCCI ने IPL को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. इसके बाद हालात की फिर से समीक्षा की जाएगी.”

उन्होंने कहा, “फ्रेंचाइजीज ने खिलाड़ियों को लेकर चिंता प्रकट की थी और सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है.”

राजीव शुक्ला के अनुसार, “एक सप्ताह बाद हमारे सभी साझेदारों, फ्रेंचाइजी, ब्रॉडकास्टर्स और सरकार से बातचीत करने के बाद नए शेड्यूल पर फैसला लिया जाएगा.”

यह फोटो IPL के एक्स (X) अकाउंट से लिया गया है.


Spread the love
  • Related Posts

    विराट कोहली वनडे आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईसीसी मेन्स रैंकिंग में ताजा अपडेट के अनुसार नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले…


    Spread the love

    शुभमन गिल को T-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्यों नहीं किया गया शामिल ?

    Spread the love

    Spread the loveटी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का खिलाड़ियों का नाम एलान कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला फैसला ये है कि शुभमन गिल को टीम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…