आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

22 साल की शर्मिष्ठा पनोली लॉ की छात्रा है. पुणे के सिंबायोसिस लॉ स्कूल में बीबीए-एलएलबी ऑनर्स के चौथे साल में पढ़ती है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.

कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस में गुरुग्राम के गिरफ्तार किया है.

कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी. हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर इसके लिए माफी मांग ली थी.

लेकिन उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक, गार्डनरीच थाने में शर्मिष्ठा के खिलाफ बीती 15 मई को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था. उसके बाद उनको नोटिस भेजने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस का कहना है कि वह पूरे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गई थी.

बाद में उनके खिलाफ जारी वारंट के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शर्मिष्ठा ने विवादास्पद वीडियो वायरल होने और उसके विरोध के बाद सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफ़ी मांगते हुए विवादित वीडियो और संबंधित पोस्ट को हटा दिया था.

लेकिन कोर्ट ने इस मामले में वारंट जारी किया था.

शर्मिष्ठा पनोली ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की चुप्पी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था. इसी दौरान शर्मिष्ठा ने एक विशेष समुदाय के धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी.

शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम की अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाकर शनिवार को यहां अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया.

शर्मिष्ठा के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने गिरफ्तारी का ट्रेंड भी चलाया था.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…