भारत में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों घर ध्वस्त 34 लोगों की मौत

मणिपुर फायर सर्विस, असम राइफल्स, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बाढ़ से घिरे लोगों को बचाने की कोशिश में लगे हैं

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मणिपुर में 56000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 10000 से ज्यादा घर बाढ़ से ध्वस्त हो गए हैं.

सिक्किम में हजारों टूरिस्ट बाड़ में फंसे हुए हैं. मेघालय में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना का बचाव दल का काम चल रहा है. यहां 500 लोगों के बाढ़ में फंसने की खबर है.

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की हालात कम होती नहीं दिखाई दे रही है.

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक अब तक यहां बाढ़ से 34 लोगों की मौत हो चुकी है.

असम राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 31 मई की शाम को जारी की गई एक रिपोर्ट में बाढ़ से असम के 12 जिलों में 175 गांवों के डूबने की जानकारी दी गई है.

सिक्किम में 1 जून शाम करीब 7 बजे जमीन धंसने की वजह से तीन सेना के जवानों की मौत हो गई और चार जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 6 जवान लापता हैं. लापता जवानों के लिए बचाओ अभियान जारी है.

  • Related Posts

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    पश्चिम बंगाल में एक इक़बाल नामी युवक हमेशा पानी में रहता था, उसकी इलाज़ में सहयोग के लिए अंबानी परिवार आया आगे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा के…

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    अनंत अंबानी ने मुर्शिदाबाद के इक़बाल शेख के इलाज़ के लिए आए आगे

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे