अहमदाबाद विमान हादसे के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संवेदनाएं व्यक्त की

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हादसे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संवेदनाएं व्यक्ति की है.

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना हृदय विदारक है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवार जो दर्द और चिंता महसूस कर रहे होंगे, वह अकल्पनीय है. इस कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से हरेक के साथ है.”

उन्होंने आगे लिखा, “प्रशासन की ओर से तुरंत बचाव और राहत प्रयास बेहद जरूरी है – हर जिंदगी कीमती है और हर सेकंड महत्वपूर्ण है.”

राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एयर इंडिया विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है.

पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा है कि आपके प्रियजन इस भयावह दुर्घटना से बच जाएंगे. ईश्वर आप सभी के साथ रहे.

एयर इंडिया का एक यात्री विमान गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान में 242 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे.

  • Related Posts

    रश्मिका और विजय बंधे शादी के बंधन में, सात जन्मों के बने हमसफर

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है. देखें कुछ तस्वीरें… उदयपुर के ITC एकाया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न जारी…

    भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है. 12 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…