इसराइली सेना ने तेहरान के कुछ इलाकों को खाली करने को कहा है

इसराइल डिफेंस फोर्सेस IDF के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ घंटों में IDF इस क्षेत्र में कार्रवाई करेगा.

इसराइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान के लोगों से एक महत्वपूर्ण इलाके को तुरंत खाली करने को कहा है.

इसके लिए इसराइली सेना ने तत्काल चेतावनी जारी की है.

इसराइल डिफेंस फोर्सेस IDF के प्रवक्ता अविचाय एद्रोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आने वाले घंटों में, IDF इस क्षेत्र में कार्रवाई करेगा, जैसा कि उसने हाल के दिनों में तेहरान में किया है.”

उन्होंने कहा कि ये इसलिए किया जा रहा है ताकि ईरानी शासन के सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया जा सके.

ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पश्चिमी तेहरान में शहर की एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया गया है, जबकि ईरानी रिवाॅल्युशनरी गार्ड से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ का कहना है कि इसराइल ने इस क्षेत्र में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है.

ईरानी रिवाॅल्युशनरी गार्ड ने कहा, “तेल अविव के निवासियों के लिए तत्काल चेतावनी हम सलाह देते हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत इस शहर को छोड़ दें और कभी वापस न आएं”

ईरान एक बहुत शक्तिशाली हमले की तैयारी कर रहा है.

  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    इजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है. इजरायल के…

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    ख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…