इजरायल ने ईरान पर हमला किया है उसके जवाब में ईरान ने इजरायल के अलावा सात देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है.
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ ) ने एक बयान में कहा कि “ईरान ने हाल ही में इजरायल के खिलाफ पलटवार करते हुए मिसाइल हमले किए हैं.”
बयान के अनुसार, “जब ईरान से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की गई, तो देश के कई इलाकों में सायरन बजाए गए.”
ररिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में घोषणा की कि ईरान के विभिन्न क्षेत्रों पर आज हुए हमलों के बाद इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए.
ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया, “कतर में अल-उदैद वायु सेना अड्डा स्थित है, जो इस क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है. इस अड्डे को पहले भी ईरान ने अपनी मिसाइलों से निशाना बनाया है.”
संयुक्त अरब अमीरात का एक प्रमुख हवाई अड्डा है, “जहां अमेरिकी वायु सेना के कर्मी और विमान भी तैनात हैं, और इसे क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के लिए एक रणनीतिक केंद्र माना जाता है. ईरान ने यहां भी हमाल किया है.”
बहरीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को ईरान ने मिसाइल से निशाना बनाया था.
ईरान ने इजरायल के अलावा 7 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया.
• एरबील
• जॉर्डन
• कुवैत
• कतर
• सऊदी अरब
• बहरीन
• संयुक्त अरब अमीरात
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं इस दिन के लिए तैयार है, और हमलावरों को वह सबक सिखाएंगे जिसके वे हकदार हैं.