
इसराइल ईरान पर हमला किया उसके बाद से इसराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि आशंका है कि ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा इसलिए इसराइल में आपातकाल लागू किया जाता है.
यरूशलम की सुपर मार्केट में समान तेजी से खाली हो रहा है. लोग सबसे ज्यादा जमा भोजन और पानी कर रहे हैं.
इसराइल के अधिकांश लोग स्थानीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे ही जाग गए. उस वक्त खतरे की चेतावनी देते हुए सायरन से अलर्ट जारी किए गए.
इजराइल में इमरजेंसी सर्विस के लिए ब्लड भी जमा किया जा रहा है. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती जिन लोगों की हालत घर जाने लायक है उन्हें छुट्टी दी जा रही है.
वेस्ट बैंक में अगले आदेश तक सभी फलस्तीनी शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है.
ईरान की जवाबी कार्रवाई के मद्देनज़र ये सभी तैयारी की जा रही है. इसराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने 100 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं.
इजरायल की रक्षा मंत्री ने ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए आपातकाल लागू कर दिया है.
आपातकाल की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “ईरान पर इसराइल के हमले के बाद हमारी आबादी पर मिसाइल या फिर ड्रोन हमले की आशंका है.”