ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने पुष्टि की है कि बोंडी बीच पर गोलीबारी की घटना में 10 साल की एक बच्ची समेत 15 लोगों कि मौत हो गई है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार शाम को यहूदी अपना त्योहार के मौके पर जश्न मना रहे थे तभी दो हथियारबंद हमलावरों ने बीच पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर हड़कंप मचा दिया. इस हमले में कम से कम 15 लोगों कि मौत हो गई और 42 लोगों को अस्पताल ले जाया गया.
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. स्थानीय पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने कि सख़्त अपील की है.
ऑस्ट्रेलिया पुलिस कमिश्नर ने हमलों को लेकर क्या कहा ?
पुलिस कमिश्नर माल लैन्यन ने कहा कि ज़्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते. उन्होंने बताया कि पिता और बेटे कि जोड़ी का ऑस्ट्रेलिया से काफी समय से संबंध रहा है और पिता के पास साल 2015 से हथियार रखने का लाइसेंस भी था.
दरअसल दोनों हमलावर पिता और बेटा थे. पिता कि उम्र 50 साल और बेटे कि उम्र 24 साल बताई गई है.
लैन्यन कमिश्नर ने कहा कि पुलिस अभी दोनों लोगों के बारे में जांच कर रही है. साथ ही कहा इस समय उनके बारे में बहुत कम जानकारी है.