भारतीय रक्षा परिषद ने राफेल लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 29 अरब डॉलर की मंजूरी दी

Spread the love

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 39 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है.

12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक बैठक में बजट को मंजूरी दी गई, जिसके तहत भारतीय वायु सेना में और अधिक राफेल लड़ाकू विमान शामिल किए जाएंगे.

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारत ने 114 राफेल विमानों और अन्य सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 39 अरब डॉलर की मंजूरी दे दी है.

परिषद ने नई मिसाइलों और उपग्रह प्रणालियों की खरीद के लिए भी धनराशि को मंजूरी दे दी है.

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इसका उद्देश्य हवाई शक्ति को बढ़ाना और निगरानी प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है.

बयान में कहा गया है कि सेना और नौसेना को उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि तटरक्षक बल के भी क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा.

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को फ्रांस के साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए लंबे समय से लंबित समझौते को मंजूरी दे दी है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *