अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा ‘शांति बोर्ड’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि हर कोई इस बोर्ड का हिस्सा बनना चाहता है.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी ‘गाजा बोर्ड’ समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.
स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह गाजा शांति बोर्ड पर संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करेंगे.
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बोर्ड के औपचारिक शुभारंभ के बाद, सदस्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने एक-एक करके समझौते पर हस्ताक्षर किए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी समझौते पर हस्ताक्षर किए और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी समारोह में उपस्थित थे.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस बोर्ड में दुनियां भर के विभिन्न देशों के कई बुद्धिमान नेता शामिल हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे मिलकर गाजा में शांति प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने वाले हर देश के प्रति आभारी हैं. और कहा कि इस बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात है. और यह शांति प्रयासों के लिए अब तक गठित किया गया सबसे शानदार बोर्ड होगा.
ट्रंप ने कहा कि पिछले साल के अंत में सुरक्षा परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक में इस बोर्ड का गठन किया जा रहा है. पहले चरण में, हमने युद्धविराम सुनिश्चित किया, जिसके कारण हजारों लोगों कि जान बचाई गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा में अब युद्ध पूरी तरह से समाप्त हो गया है और हमास को भी अब निशस्त्र होना होगा.