इसराइल और हमास के बीच फिर से युद्ध विराम के लिए नई बातचीत शुरू

Spread the love

कतर में इसराइल और हमास के बीच शनिवार को ग़ज़ा में युद्ध विराम के लिए नई बातचीत शुरू हुई. इस वार्ता के बाद हमास ने नए युद्ध विराम समझौते के तहत ज्यादा इसराइली बंधकों को छोड़ने की पेशकश की है.

बचाव कर्मियों का कहना है कि ग़ज़ा में गुरुवार से अब तक इसराइल के हवाई हमले में कम से कम 300 लोग मारे गए हैं.

इसराइल और हमास के बीच यह बातचीत इसराइली सेना की ओर से ग़ज़ा पट्टी में एक बड़े नए हमले की शुरुआत के कुछ घंटे बाद शुरू हुई.

एक फलस्तीनी अधिकारी ने बताया कि हमास ने 60 दिन के युद्ध विराम और इसराइल की ओर से फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के बदले में नौ इसराइली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है.

अधिकारी ने यह भी बताया कि इस नए समझौते के तहत हर रोज ग़ज़ा में 400 राहत सामग्री से भरे ट्रक की एंट्री और ग़ज़ा से बीमार लोगों को निकालने की इजाजत भी होगी.

इसके बदले इसराइल ने मांग की है कि बचे सभी बंधकों को ज़िंदा होने का सबूत और उनके बारे में हर एक जानकारी दी जाए.

युद्ध विराम वार्ताओं का यह दौर कतर और अमेरिका के मध्यस्थों के जरिए दोहा में हो रहा है. यह बातचीत शनिवार दोपहर को शुरू हुई.

इसराइल ने अभी तक इस प्रस्तावित समझौता पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन बातचीत से पहले उसने कहा था की वह ग़ज़ा से अपनी सेना नहीं हटाएगा और ना ही युद्ध को खत्म करने का कोई वादा करेगा.

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    Spread the love

    Spread the loveइजरायल ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. ईरानी मिडिया ने भी मौत की पुष्टि की है.…

    Spread the love

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    Spread the love

    Spread the loveख़ामेनेई की मौत के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी. ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी कि हत्या कर दी गई

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    अली लारीजानी ने ट्रंप को दी धमकी कहा, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    जेडी वैंस ने कहा अमेरिका कई वर्षों तक युद्ध चलने वाले संघर्ष में नहीं उतरेगा

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ईरान कि ओर से किए गए इजरायल पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने कहा हमला तभी रुकेगा जब सभी लक्ष्य हासिल हो जाएंगे

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…

    ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका या इजरायल पर हमला ना करे, वरना…