ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर मंगलवार रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान समाने आया है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर लिखा, “ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें. हत्यारों और अत्याचारियों के नाम गुप्त रखें. उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.”
आगे लिखा, “प्रदर्शनकारियों की (निरर्थक) बेवजह हत्या रुकने तक मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी है. मदद आ रही है.”
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची कह चुके हैं कि ईरान अमेरिका से बातचीत को तैयार है और “जंग के लिए भी तैयार है.”
वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि किसी भी अमेरिकी हमले से इजरायल और क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे “वैध लक्ष्य” बन जाएंगे, यह चेतावनी ट्रंप द्वारा ईरान में हस्तक्षेप करने की धमकियों के जवाब में दी गई थी.